CG Vidhan Sabha Monsoon Session 2026: CM Sai and Leader of Opposition Mahant met Assembly Speaker Raman Singh!
CG VIDHAN SABHA MONSOON SESSION 2026: छत्तीसगढ़ 13 जुलाई से विधानसभा के मानसून सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से स्पीकर हाउस पहुंचकर मुलाकात की।
दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई। इस मुलाकात के दौरान आगामी विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों और सदन के सुचारु संचालन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत भी स्पीकर हाउस पहुंचे और विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। बैठक के बाद वे स्पीकर हाउस से बाहर निकल गए।
इस मुलाकात को सत्र की रणनीति और सदन की कार्यवाही के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
