AMIT SHAH BASTAR VISIT : Amit Shah is reaching Bastar, the reason is big…
बस्तर. बस्तर से एक बड़ी खबर सामने आई है। देश में नक्सलवाद के खात्मे के दावे के बाद पहली बार केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah 19 मई को बस्तर दौरे पर पहुंचने वाले हैं। यह दौरा सिर्फ एक सामान्य विजिट नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे केंद्र सरकार के सबसे बड़े सुरक्षा मिशन की कामयाबी के प्रतीक के तौर पर देखा जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक अमित शाह बस्तर पहुंचकर हाई लेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक लेंगे। इस बैठक में नक्सल ऑपरेशन, आगे की सुरक्षा रणनीति, विकास कार्यों और स्थायी शांति के रोडमैप पर चर्चा हो सकती है। सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस मीटिंग के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अमित शाह पहले भी कह चुके हैं कि बीते सात सालों में सुरक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए 586 फोर्टिफाइड पुलिस स्टेशन तैयार किए गए। इसका असर यह हुआ कि साल 2014 में जहां 126 जिले नक्सल प्रभावित थे, अब यह संख्या घटकर सिर्फ 11 रह गई।
गृह मंत्री ने पहले दावा किया था कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूरी तरह मुक्त करने का लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। अब बस्तर का यह दौरा उसी दावे की सबसे बड़ी राजनीतिक और सुरक्षा तस्वीर माना जा रहा है। पूरे बस्तर की नजर अब 19 मई पर टिकी है।

