CHHATTISGARH : Woman officer harassed by sending obscene calls and nude photos
रायपुर। राजधानी रायपुर से शर्मनाक मामला सामने आया है। टूरिज्म बोर्ड की एक महिला अधिकारी को अज्ञात नंबर से कॉल कर पहले निजी जिंदगी से जुड़े सवाल पूछे गए, फिर संबंध बनाने की गंदी डिमांड की गई। महिला ने विरोध किया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतर आया।
मामला यहीं नहीं रुका… कुछ दिन बाद उसी नंबर से व्हाट्सऐप पर अश्लील मैसेज और न्यूड फोटो भेजकर महिला को परेशान किया गया। लगातार हो रही इस हरकत से पीड़िता मानसिक तनाव में है। Tikrapara Police Station में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस और साइबर टीम आरोपी की तलाश में जुट गई है।

