CHHATTISGARH : मेडिकल कॉलेज से खतरनाक इंजेक्शन उठाकर फरार युवक …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Young man absconding after taking dangerous injection from medical college…

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से अस्पताल सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली सनसनीखेज खबर सामने आई है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक युवक सफेदपोश अंदाज में घुसा, खुद को डॉक्टर बताया और इमरजेंसी मरीज का हवाला देकर सीधे वार्ड में पहुंच गया।

युवक ने नर्सों से कहा कि मरीज की हालत बेहद गंभीर है और तुरंत खास इंजेक्शन चाहिए। जब स्टाफ ने दवा देने से मना किया, तो उसने खुद दवाइयों की ट्रे खंगाली, इंजेक्शन ढूंढ निकाला और सबके सामने उठाकर फरार हो गया।

हैरानी की बात ये है कि आरोपी को दवाइयों की पूरी जानकारी थी। जिस इंजेक्शन को वह लेकर भागा, वह एंटी-कन्वल्शन दवा बताई जा रही है, जिसका इस्तेमाल गंभीर मरीजों में किया जाता है और इसका गलत इस्तेमाल भी बेहद खतरनाक हो सकता है।

पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई है। अब अस्पताल प्रबंधन और पुलिस दोनों आरोपी की पहचान में जुटे हैं। बड़ा सवाल आखिर अस्पताल के अंदर इतनी आसानी से ‘फर्जी डॉक्टर’ कैसे पहुंच गया?

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related