CJI BIG STATEMENT : चुनावी नतीजों के बीच CJI बोले – आज शाम तक सब खत्म हो जाएगा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CJI BIG STATEMENT : Amid election results, CJI said – everything will be over by this evening

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बीच सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। पोस्ट-पोल हिंसा की आशंका को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत में उस वक्त हलचल बढ़ गई, जब चीफ जस्टिस ने साफ कहा “पश्चिम बंगाल में आज शाम तक सब कुछ समाप्त हो जाएगा।”

याचिका में मांग की गई थी कि चुनाव नतीजों के बाद संभावित हिंसा को रोकने के लिए केंद्रीय बलों की तैनाती जारी रखी जाए और एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाई जाए। लेकिन सुप्रीम Court ने फिलहाल सीधे दखल देने से इनकार कर दिया।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने साफ कहा कि ऐसे मामलों के लिए सबसे सही मंच हाईकोर्ट है। जस्टिस ने यह भी दो टूक कहा कि कानून-व्यवस्था चलाना राजनीतिक कार्यपालिका की जिम्मेदारी है, कोर्ट सरकार नहीं चलाएगी।

अब इस मामले की अगली सुनवाई 11 मई को होगी, लेकिन चुनावी नतीजों के बीच सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी ने बंगाल की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है। अब नजर सिर्फ नतीजों पर नहीं, बल्कि बंगाल की सड़कों पर भी है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related