CG BOARD PAPER LEAK: पेपर लीक के आरोपी पर 5000 का इनाम!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Board Paper Leak: ₹5,000 Reward Announced for Paper Leak Accused!

CG BOARD PAPER LEAK: छत्तीसगढ़ में कक्षा 12वीं हिंदी विषय के पेपर लीक मामले में फरार आरोपी वेणु जंघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है।

सिटी कोतवाली थाने में आरोपी की लंबे समय से तलाश जारी है, लेकिन अब तक वह पुलिस की पकड़ से बाहर है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी वेणु जंघेल (18) मूल रूप से बेमेतरा जिले के बोरतरा गांव का रहने वाला है और हाल ही में रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में रह रहा था।

उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316 के तहत मामला दर्ज है। यह पूरा प्रकरण 14 मार्च 2026 को सामने आए पेपर लीक मामले से जुड़ा है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति आरोपी के बारे में ठोस जानकारी देगा या उसकी गिरफ्तारी में मदद करेगा, उसे 5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

इनाम देने का अंतिम निर्णय डिप्टी पुलिस कमिश्नर (मध्य क्षेत्र) द्वारा लिया जाएगा।

अब इनाम घोषित होने के बाद क्या पुलिस आरोपी को पकड़ पाती है देखना होगा??

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related