CG ASSAM POLICE CONTROVERSY: पुलिस ने पुलिस को किया गिरफ्तार! क्या है ये मामला? 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Assam Police Controversy: Police Arrest Police! What Is This Case?

CG ASSAM POLICE CONTROVERSY:  छत्तीसगढ़ और असम पुलिस आमने-सामने आ गईं। गुवाहाटी में डिजिटल अरेस्ट मामले की जांच के दौरान असम पुलिस ने छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम को हिरासत में ले लिया है।

टीम डिजिटल अरेस्ट केस में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुवाहाटी पहुंची थी। इस टीम में टीआई रविंद्र यादव सहित एक एएसआई, हवलदार और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

असम पुलिस का आरोप है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेने के बाद दो अन्य आरोपियों को 2. 50 लाख रुपए लेकर छोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि छोड़े गए आरोपियों की ओर से FIR दर्ज कराई गई है, जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया।

फिलहाल दोनों राज्यों की पुलिस इस मामले में जांच और पूछताछ कर रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related