UN NEWS: एनालीना बेयरबॉक का भारत दौरा, VHP ने रखीं मांगें! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

UN NEWS: Annalena Baerbock’s Visit to India; VHP Puts Forward Demands!

UN NEWS: संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष एनालीना बेयरबॉक 28 अप्रैल को विदेश मंत्री जयशंकर के बुलावे पर एक दिन के भारत दौरे पर आ रही हैं। इस दौरान वह विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाक़ात करेंगी।

मंत्रालय का कहना है कि इस यात्रा के दौरान विदेश मंत्री और महासभा अध्यक्ष आपसी हितों से जुड़े बहुपक्षीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

बेयरबॉक विदेश मंत्री जयशंकर के साथ भारत के AI रेगुलेशन और गवर्नेंस मॉडल को समझने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रतिनिधियों से भी मुलाक़ात करेंगी।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष यूएन हाउस में प्रेस कॉन्फ़्रेंस भी करेंगी। इसके अलावा वह एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दौरा करेंगी।

वही विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने बेयरबॉक को पत्र लिखकर ‘पाकिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचारों और धर्मांतरण’ का मुद्दा उठाया है।

पत्र के ज़रिए चार मांगे रखी हैं 

जबरन धर्मांतरण और अल्पसंख्यकों पर हिंसा की स्वतंत्र और निष्पक्ष अंतरराष्ट्रीय जांच,पीड़ितों की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्था” जैसी मांगें रखीं है।

इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश से “अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों के अनुरूप जवाबदेही तय करने और महिलाओं और नाबालिग़ों की सुरक्षा के लिए सख़्त क़ानूनी और संस्थागत उपाय लागू करने” की मांग की।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related