TRAIN ROUTE CHANGE: Routes of several trains have been changed!
TRAIN ROUTE CHANGE: रेलवे प्रशासन द्वारा पूर्व मध्य रेलवे के पं.दीन दयाल उपध्याय मंडल के गया स्टेशन में दिनाँक 27 अप्रैल से 16 मई 2026 तक लाइन नंबर 1 में ब्लॉक लेकर सीसी अप्रोन के डिसमेंटलिंग का कार्य किया जाएगा जिसके कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली निम्न गाडियाँ परिवर्तित मार्ग से चलेगी ।
जिसका विवरण इस प्रकार है :-
- दिनांक 27 अप्रैल से 16 मई 2026 तक पटना से चलने वाली गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया जटडुमरी-दनियावां बाजार-इसलामपुर-नातेसर-तिलैया-पैमार-बन्धुआ होकर चर्लपल्ली जाएगी ।
- दिनांक 29 अप्रैल से 14 मई 2026 तक चर्लपल्ली से चलने वाली संख्या 03254 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बन्धुआ-पैमार-तिलैया-नातेसर-इसलामपुर-दनियावां बाजार-जटडुमरी होकर पटना जाएगी ।
- दिनांक 01 से 14 मई 2026 तक चर्लपल्ली से चलने वाली संख्या 03255 चर्लपल्ली-पटना एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया बन्धुआ-पैमार-तिलैया-नातेसर-इसलामपुर-दनियावां बाजार-जटडुमरी होकर पटना जाएगी ।
यात्रियों से अनुरोध है कि वह यात्रा से पहले ट्रेनों की जानकारी अवश्य ले ताकि यात्रा में कोई परेशानी न हो।

