LADAKH NEWS: Lieutenant Governor Announces Creation of Five New Districts!
LADAKH NEWS: उप-राज्यपाल विनय कुमार (वीके) सक्सेना ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच ज़िलों के गठन की घोषणा की है जिसके बाद अब लद्दाख में अब कुल सात ज़िले हो जाएंगे।
उप-राज्यपाल ने इसकी जानकारी देते हुए इस दिन को ‘ऐतिहासिक’ बताया है।
पांच नए ज़िले होंगे :
- नुब्रा
- शाम
- चांगथांग
- ज़ास्कर
- द्रास
अभी तक लद्दाख में केवल दो ही ज़िले हैं- कारगिल और लेह।
उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा, “मैंने लद्दाख में पांच नए ज़िले बनाने की अधिसूचना को मंज़ूरी दे दी है।
इससे लद्दाख के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग और उनकी आकांक्षाएं पूरी हुई हैं।
गृह मंत्रालय ने अगस्त 2024 में नए ज़िले बनाने के लिए मंज़ूरी दी थी।
इससे ज़मीनी स्तर पर प्रशासन मज़बूत होगा, प्रशासनिक ढांचे का विकेंद्रीकरण होगा और लद्दाख के लोगों, ख़ासकर दूरदराज़ इलाक़ों में रहने वालों तक सार्वजनिक सेवाएं तेज़ी से पहुंच सकेंगी।
नए ज़िलों के गठन से ‘जनता और सरकार के बीच क़रीबी बढ़ेगी, साथ ही विकास, रोज़गार और उद्यमिता के नए अवसर भी बनेंगे।

