BREAKING : हाईकोर्ट में पेश होने से इनकार… सत्याग्रह का ऐलान

Date:

BREAKING : Refusal to appear in High Court… Announcement of Satyagraha

दिल्ली की सियासत में बड़ा ट्विस्ट आ गया है। शराब घोटाले में बरी होने के बाद अब मामला हाईकोर्ट पहुंचा, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने बड़ा दांव खेल दिया है।

केजरीवाल ने साफ कह दिया है कि वह जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा की बेंच के सामने पेश नहीं होंगे। न खुद जाएंगे, न वकील भेजेंगे।

उन्होंने जज को चिट्ठी लिखकर कहा कि उन्हें इस कोर्ट से न्याय मिलने की उम्मीद खत्म हो गई है। इसलिए अब वह महात्मा गांधी के रास्ते यानी सत्याग्रह अपनाएंगे।

दरअसल, जांच एजेंसी ने निचली अदालत के फैसले को चुनौती दी है। वहीं केजरीवाल पहले ही बेंच बदलने की मांग कर चुके हैं, उनका आरोप है कि जज के मन में पहले से राय बन चुकी है।

अब मामला और गरमा गया है, क्योंकि केजरीवाल ने साफ कर दिया है कि जरूरत पड़ी तो वह सुप्रीम कोर्ट जाएंगे, लेकिन इस बेंच के सामने पेश नहीं होंगे।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related