EXPRESS TRAIN FIRE : चलती ट्रेन में मची चीख-पुकार, ट्रेन से कूदे यात्री! 

Date:

EXPRESS TRAIN FIRE: Screams and Chaos on Moving Train; Passengers Jump Out!

EXPRESS TRAIN FIRE : तेलंगाना में चारमीनार एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में अचानक आग लग गई।

कोच से निकलते धुएं को देखकर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से बाहर कूदने लगे।

स्थिति को गंभीर होता देख रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को स्टेशन के पास ही रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

आग सबसे पहले ट्रेन के S5 डिब्बे में लगी थी। जैसे ही रेलवे कर्मचारियों ने धुआं उठते देखा, तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को अलेर स्टेशन के पास रोक दिया गया। फिलहाल रूट पर रेल यातायात अस्थायी रूप से बाधित है।

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और रेलवे की तकनीकी टीम मौके पर पहुंची ।

घंटों की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि lयह हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हो सकता है।

रेलवे विभाग ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACCIDENT : झपकी ने ली 2 जान!

CG ACCIDENT : Nap took 2 lives! राजनांदगांव. राजनांदगांव में...