IPS CONTROVERSY : बिगड़े बोल पड़े भारी! BJP MLA को नोटिस

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IPS CONTROVERSY : Rude words prove costly! Notice issued to BJP MLA

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी की बयानबाजी अब उनके लिए मुसीबत बन गई है। एसडीओपी डॉ आयुष जाखड़ पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पार्टी ने आखिरकार सख्त रुख अपना लिया है। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सीधे नोटिस थमा दिया और 3 दिन में जवाब मांगा है।

मामला तब गरमाया जब लोधी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे पुलिस अफसर को लेकर तीखी भाषा बोलते दिखे। इससे पहले IPS एसोसिएशन भी नाराज हो चुका था और कार्रवाई की मांग कर चुका था, जिसके बाद मामला और बड़ा हो गया।

पूरी कहानी विधायक के बेटे के एक्सीडेंट केस से जुड़ी है, जहां पुलिस कार्रवाई के बाद लोधी भड़क गए थे। अब पार्टी ने साफ कर दिया है अनुशासन तोड़ा तो कार्रवाई तय है। उधर आदिवासी संगठन भी सड़कों पर उतरने की चेतावनी दे चुके हैं, जिससे मामला और गरमा गया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related