DELHI MURDER CASE : IRS officer’s daughter raped and murdered
नई दिल्ली। दिल्ली के पॉश अमर कॉलोनी में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सबको हिला दिया। 22 साल की युवती, जो इंजीनियरिंग के बाद UPSC की तैयारी कर रही थी, अपने ही घर में मरी मिली। पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है, इस हत्या के पीछे शक उसी पुराने नौकर राहुल मीणा पर है, जिसे कुछ समय पहले ही काम से निकाला गया था।
बताया जा रहा है कि आरोपी को घर की पूरी रूटीन पता थी। जैसे ही माता-पिता सुबह जिम के लिए निकले, वह घर में घुस गया और मोबाइल चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी। CCTV में भी उसकी हरकतें कैद हुई हैं।
मामला और गंभीर तब हो गया जब पुलिस को युवती के शरीर पर चोट के निशान मिले, जिससे मारपीट और दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड भी सामने आया है, जिसमें राजस्थान में दुष्कर्म का केस शामिल है। फिलहाल पुलिस की टीमें उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।

