HOME MINISTER RESIGNATION : Nepal’s Home Minister resigns, demands investigation himself
रायपुर डेस्क। नेपाल की सियासत में बड़ा झटका लगा है। गृहमंत्री सुधन गुरुंग ने सिर्फ 26 दिन में ही पद छोड़ दिया। वजह बना उनका विवादित निवेश कनेक्शन। उन पर एक कारोबारी दीपक भट्टा के साथ पार्टनरशिप और माइक्रो इंश्योरेंस में संदिग्ध निवेश के आरोप लगे, जिन पर पहले से मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही है।
मामला बढ़ा तो गुरुंग ने खुद फेसबुक पर पोस्ट डालकर इस्तीफा दे दिया। उन्होंने साफ कहा कि पद पर रहते हुए जांच प्रभावित न हो, इसलिए कुर्सी छोड़ना जरूरी है। दिलचस्प बात ये है कि जो मंत्री खुद भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख दिखा रहे थे, वही अब अपने निवेश को लेकर घिर गए। बढ़ते विरोध और Gen Z के सुशासन वाले दबाव के बीच उन्होंने नैतिकता का हवाला देकर इस्तीफा दे दिया और जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही।

