Nashik TCS Case: CM Fadnavis’s Action Plan—Investigation to be Conducted by a Central Agency
Nashik TCS Case : महाराष्ट्र के नासिक की Tata Consultancy Services (TCS) कंपनी में धर्म परिवर्तन के मामले ने पूरे देश में हलचल मचा दी है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा हैं कि किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा और इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसियों से हस्तक्षेप करने की मांग की गई है।
बता दें कि नासिक के इस यौन उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में अबतक 7 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक महिला कर्मचारी भी शामिल है।
गुरुवार को इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को अदालत में पेश किया था। जहां से उन्हें 18 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।
अदालत में पेश किए गए आरोपियों की पहचान रजा रफीक मेमन (35) और शफी बिखान शेख (36) के रूप में हुई है। इन्हें संबंधित मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद बुधवार को फिर से गिरफ्तार किया गया।

