CG BREAKING : कांग्रेस में पद खत्म, बगावत शुरू

Date:

CG BREAKING: Posts abolished in Congress, rebellion begins

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए जिलों में ‘प्रभारी महामंत्री’ का पद खत्म कर दिया गया, लेकिन यह फैसला अब भारी पड़ता दिख रहा है।

इस फैसले से कई जिला अध्यक्ष नाराज हो गए हैं। कुछ ने सीधे Bhupesh Baghel से शिकायत कर दी है, तो वहीं अब मामला Sachin Pilot तक ले जाने की तैयारी है।

दरअसल, पहले हर जिले में महामंत्रियों में से एक को प्रभारी बनाया जाता था, जो अध्यक्ष की गैरमौजूदगी में पूरा काम संभालता था। लेकिन अब प्रदेश संगठन ने नया आदेश जारी कर इस पद को खत्म कर ‘कार्यालय प्रभारी’ बनाने को कहा है।

प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू का कहना है कि ‘प्रभारी महामंत्री’ कोई आधिकारिक पद ही नहीं था, इसलिए इसे हटाया गया है। लेकिन जमीनी स्तर पर नेता इस फैसले से खुश नहीं हैं और विरोध तेज होता जा रहा है।

बताया जा रहा है कि सिर्फ जिला ही नहीं, ब्लॉक स्तर की नियुक्तियों को लेकर भी नाराजगी है और जल्द ही बड़े स्तर पर यह मामला उठ सकता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related