CG Education News: छत्तीसगढ़ में नही चलेगी निजी स्कूलों की मनमानी, शिक्षा मंत्री ने दी सख्त चेतावनी

Date:

CG Education News: Private Schools’ Arbitrary Practices Will Not Be Tolerated in Chhattisgarh; Education Minister Issues Stern Warning.

CG Education News: छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने संज्ञान लेते हुए सभी संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा को पत्र जारी कर मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों से पिछले तीन वर्षों की फीस निर्धारण संबंधी रिपोर्ट मांगी है।

निजी स्कूलों में हर साल शुल्क, किताब और ड्रेस के नाम पर सैकड़ों करोड़ रुपये वसूले जा रहे हैं, जिससे अभिभावक आर्थिक रूप से परेशान हैं।

मंत्री ने कहा कि बाहरी प्रकाशकों की महंगी किताबों के नाम पर “दुकानदारी” बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के साथ-साथ FIR भी दर्ज की जाएगी।

राज्य में कुल 57,053 स्कूल संचालित हैं, जिनमें लगभग 6,800 निजी स्कूल हैं। इनमें से करीब 6,100 स्कूल CG बोर्ड हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से जुड़े हैं, 520 स्कूल वास्तविक CBSE से संबद्ध हैं, जबकि मात्र 24 स्कूल Council for the Indian School Certificate Examinations  से जुड़े हैं।

Chhattisgarh High Court में दायर एक याचिका में दावा किया गया है कि राज्य में लगभग 2,000 फर्जी CBSE स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिन्हें कुछ अधिकारियों का संरक्षण प्राप्त है। आरोप है कि गरीब और वंचित छात्रों को भी महंगी किताबें खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, अन्यथा उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ रहा है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related