CG Political News: भाजपा विधायक के जाति प्रमाणपत्र का मामला पहुँचा हाईकोर्ट! 

Date:

CG Political News: Case regarding BJP MLA’s caste certificate reaches High Court!

CG Political News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सीतापुर से भाजपा विधायक रामकुमार टोप्पो के जाति प्रमाणपत्र मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए रायगढ़ कलेक्टर और जिला स्तरीय सत्यापन समिति को 90 दिनों के भीतर जांच पूरी कर अंतिम फैसला देने का निर्देश दिया है।

याचिकाकर्ता बिहारी लाल तिर्की द्वारा विधायक रामकुमार टोप्पो के जाति प्रमाणपत्र की वैधता पर सवाल किया है।

दरअसल, बिहारी लाल तिर्की ने 19 सितंबर 2023 में हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी जिसमें उन्होंने विधायक रामकुमार टोप्पो के जाति प्रमाणपत्र पर आपत्ति दर्ज कराई थी।

हालांकि, उसी दौरान विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाने के कारण मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी।

लगभग दो साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद जांच पूरी नहीं होने पर उन्होंने एक बार फिर हाईकोर्ट में याचिका दायर की।

न्यायाधीश नरेश कुमार चंद्रवंशी की एकलपीठ ने सख्त निर्देश जारी करते हुए रायगढ़ कलेक्टर और जिला स्तरीय सत्यापन समिति को आदेश दिया कि वे इस मामले की सुनवाई में तेजी लाएं और 90 दिनों के भीतर अंतिम निर्णय दें।

यह मामला अब राजनीतिक रूप से भी अहम बनता जा रहा है, क्योंकि इसमें एक जनप्रतिनिधि के जाति प्रमाणपत्र की वैधता पर सवाल उठाए गए हैं।

जिला स्तरीय समिति की जांच और हाईकोर्ट के निर्देशों के आधार पर इस पूरे मामले में बड़ा फैसला सामने आ सकता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related