US-Iran War : Trump ने फिर दी धमकी, होर्मुज नाकाबंदी’ का एलान

Date:

US-Iran War: Trump Issues Fresh Threat, Announces ‘Blockade of Hormuz’

US-Iran War : इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की सीजफायर समझौते पर बातचीत फेल होने के बाद Trump ने अमेरिकी नेवी को होर्मुज से जहाजों की आवाजाही को तत्काल रोकने आदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में यातायत की पूरी तरह से नाकेबंदी की जाएगी।

Trump का बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान के होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों से टोल लगाने की चर्चा है। ऐसे में इसे ईरान को जहाजों से फीस लेने से रोकने के कदम की तरह देखा जा रहा है।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के एक बड़े हिस्से की एनर्जी सप्लाई के लिए अहम समुद्री रूट है। अमेरिका और इजरायल के 28 फरवरी को किए गए हमलों के जवाब में ईरान ने इस समुद्री गलियारों को अपने नियंत्रण में ले लिया है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने रविवार को बताया है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से हर दिन 10 जहाजों को गुजरने की अनुमति देने का फैसला लिया है। इसके लिए ईरान एक जहाज से दो मिलियन डॉलर की फीस लेगा।

ईरान की योजना है कि होर्मुज स्ट्रेट जलडमरूमध्य से गुजरने वाले हर सुपरटैंकर से ली जाने वाली फीस 20 लाख डॉलर रखी जाए।

रिपोर्ट में बताया गया है कि फिलहाल कई देशों के जहाजों की ओर से होर्मुज से गुजरने के लिए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से संपर्क किया गया है। इस पर ट्रंप भड़क गए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related