Deputy Speaker Passes: विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Deputy Speaker Passes: Former Deputy Speaker of the Legislative Assembly Passes Away; Chief Minister Expresses Condolences.

Deputy Speaker Dies : हरियाणा के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ और विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत का गुरुग्राम में 77 साल की आयु में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

उन्होंने सेक्टर-28 स्थित जनप्रतिनिधि अपार्टमेंट के अपने फ्लैट में अंतिम सांस ली।

उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।

वे लंबे समय तक प्रदेश की राजनीति में सक्रिय रहे और अपनी सादगी व जनसेवा के लिए पहचाने जाते थे।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उनका विनम्र स्वभाव और जनहित के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related