Congress Leader: ‘Wanted’ Congress Leader on Police Radar—Posters Put Up!
Congress Leader : बलौदा बाजार जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां कसडोल ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ग्रामीण अध्यक्ष भागवत थवाईत पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने वांटेड पोस्टर भी जारी कर दिया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि, 8 अप्रैल की रात ढाबा संचालक पिता-पुत्र ने अपने साथियों के साथ गांव में तलवार लहराई और कथित रूप से कट्टे से फायरिंग की भी कोशिश की।
बताया जा रहा है कि, मंगलवार को भागवत थवाईत ने अपने साथियों के साथ ग्रामीणों के साथ मारपीट की थी।
ग्रामीणों का आरोप है कि, 8 अप्रैल की रात ढाबा संचालक पिता-पुत्र ने अपने साथियों के साथ गांव में तलवार लहराई और कथित रूप से कट्टे से फायरिंग की भी कोशिश की।
आरोपी के पिता को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद ग्राम पंचायत कटगी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।
हाईवे किनारे स्थित ढाबे में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं।
शहर थाना से महज 10 किलोमीटर दूर इस तरह की घटना सामने आने के बाद पुलिस की नियमित पेट्रोलिंग और कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
घटना के बाद ग्राम पंचायत कटगी में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

