CG ACCIDENT : 6 killed in collision between two cars
कांकेर. कांकेर में नेशनल हाईवे-30 पर देर रात ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। शादी से लौट रहा एक परिवार रास्ते में ही खत्म हो गया।
दो कारों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें कॉन्स्टेबल मुनेंद्र नेताम के परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं। उनकी पत्नी, दामाद, बहन और 8 साल का भांजा इस हादसे में जान गंवा बैठे।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां पूरी तरह चकनाचूर हो गईं। हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें रायपुर रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव शुरू किया। एसपी ने भी मौके का जायजा लिया है।
एक खुशियों भरी शादी से लौटता परिवार कुछ ही पलों में मातम में बदल गया।

