Assembly Election Voting 2026: The Mandate Sealed in EVMs; Results on May 4
Assembly Election Voting 2026: असम, केरलम (केरल) और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए आज एक चरण में मतदान हो रहा है।
असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार (9 अप्रैल) को विधानसभा चुनाव के लिए शाम 6 बजे तक वोटिंग हुई।
चुनाव आयोग के अनुसार रात 8 बजे तक असम के इतिहास में यह सबसे ज्यादा में 85.38% मतदान हुआ।
केरलम में पिछले 49 सालों में दूसरी सबसे ज्यादा वोटिंग हुई, यहां 78.01% वोट डाले गए और पुडुचेरी में 89.81% मतदान हुआ।
असम में 126 सीटों पर 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, केरलम में 2.71 करोड़ वोटर 890 उम्मीदवारों में से अपना नेता चुनेंगे। पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए वोटिंग हुई।

