Railway Station Cash Scandal : स्टेशन के पास पकड़ा गया नोटों से भरा बैग

Date:

Railway Station Cash Scandal: Bag Filled with Cash Seized Near Station

 

Railway Station cash Scandal : न्यायधानी में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बेलगहना पुलिस चौकी और एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति के दो सूटकेस और एक पिट्ठू बैग में रखी हुए 17 लाख 90 हजार रुपये नकद बरामद किए है जिसे पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए जब्त कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 को बेलगहना पुलिस और एसीसीयू बिलासपुर की टीम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन के पास दो सूटकेस और एक बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पवन बजाज (उम्र 35 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने पर इसे संदिग्ध मानते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 106 के तहत जब्त कर लिया।

फिलहाल पुलिस आरोपी पवन बजाज से इस रकम के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह रकम किस उद्देश्य से लाई जा रही थी और इसका किसी आपराधिक गतिविधि से संबंध है या नहीं?

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related