Char Dham Yatra 2026: Summer Special Train for Char Dham Pilgrims—Major Relief for Travelers
Char Dham Yatra 2026: देवभूमि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने दुर्ग और हरिद्वार के बीच एक खास समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

गाड़ी संख्या 08743 दुर्ग-हरिद्वार साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 अप्रैल से 28 जून 2026 तक किया जाएगा।
यह ट्रेन हर रविवार को दुर्ग से रवाना होगी और कुल 11 फेरे लगाएगी।
गाड़ी संख्या 08744 हरिद्वार-दुर्ग साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 29 जून 2026 तक हर सोमवार को हरिद्वार से चलेगी और 11 फेरे पूरे करेगी।
इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित, स्लीपर और जनरल कोच लगाए जाएंगे ताकि यात्री आसानी से यात्रा कर सके ।
रेलवे के इस शानदार फैसले से हरिद्वार और उत्तर भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को भारी राहत मिलेगी।

