Hydroponic Ganja : राज्य में पहली बार पकड़ा Hydroponic Ganja, दो तस्कर गिरफ्तार

Date:

Hydroponic Ganja: Hydroponic Ganja Seized in the State for the First Time, 2 Smugglers Arrested

 

Hydroponic Ganja: नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई दुर्ग पुलिस ने पहली बार हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोरसी रोड स्थित बीज विकास निगम के पास कुछ लोग अवैध गांजा बेच रहे हैं।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से लगभग 2 किलो सामान्य गांजा और 2.3 ग्राम हाई-क्वालिटी हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्रम साहू (29 वर्ष) और यश विश्वकर्मा (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो भिलाई के ही निवासी हैं।

जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 1 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

दुर्ग पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related