RAIPUR SUSPICIOUS DEATH : फांसी या मर्डर? अस्पताल में बवाल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR SUSPICIOUS DEATH : Hanging or murder? Hospital chaos

रायपुर. रायपुर के टिकरापारा इलाके में एक महिला की मौत ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल में ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और हालात बेकाबू हो गए।

महिला को गंभीर हालत में नवकार हॉस्पिटल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन परिजनों ने इसे मानने से इनकार कर दिया।

मायका पक्ष का आरोप है कि महिला के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे शक है कि पहले उसकी हत्या की गई और बाद में फांसी का रूप दिया गया। इसी बात को लेकर ससुराल और मायके वालों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि अस्पताल परिसर में ही लात-घूंसे चलने लगे।

देखते ही देखते मौके पर 100 से ज्यादा लोग जमा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस को भारी बल के साथ पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और साफ कहा है कि रिपोर्ट आने के बाद ही असली सच सामने आएगा आत्महत्या या हत्या।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related