AAP CONTROVERSY : राघव चड्ढा पर पार्टी का पलटवार, CM भगवंत मान बोले – कम्प्रोमाइज्ड

Date:

AAP CONTROVERSY : Party hits back at Raghav Chadha, CM Bhagwant Mann says – compromised

नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी और उसके सांसद राघव चड्ढा के बीच अब खुलकर टकराव सामने आ गया है। राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटाए जाने के बाद राघव ने वीडियो जारी कर पार्टी पर सवाल उठाए, तो जवाब में AAP नेताओं ने भी सीधा हमला बोल दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कहा कि राघव चड्ढा अब “कम्प्रोमाइज्ड” हो चुके हैं। उनका आरोप है कि पार्टी के बड़े मुद्दों पर बोलने के बजाय राघव संसद में छोटे-मोटे मुद्दे उठाते रहे।

वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने और भी तीखा हमला करते हुए कहा कि राघव, पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बोलने से डरते हैं और कई अहम मौकों पर पीछे हट गए।

AAP नेताओं का कहना है कि जब पार्टी ने वॉकआउट किया, तब भी राघव सदन में बैठे रहे और कई अहम प्रस्तावों पर साइन करने से भी इनकार किया। अब पार्टी इसे अनुशासन और व्हिप उल्लंघन से जोड़कर देख रही है।

इस पूरे विवाद के बाद साफ हो गया है कि मामला सिर्फ एक पद का नहीं, बल्कि पार्टी के अंदर गहरे मतभेद का है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related