RAIPUR FIRE : AC-फ्रिज गोदाम में भीषण आग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR FIRE : Massive fire breaks out in AC-fridge warehouse

रायपुर। रायपुर के फाफाडीह इलाके में सोमवार को अचानक उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में भीषण आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरा गोदाम धू-धू कर जलने लगा।

जानकारी के मुताबिक आग Vijay Agency के गोदाम में लगी थी, जहां भारी मात्रा में फ्रिज और एसी स्टोर किए गए थे। आग की लपटों में पूरा सामान जलकर राख हो गया।

धुएं का गुबार उठते ही आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर कई दमकल गाड़ियां पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

शुरुआती अनुमान के मुताबिक इस हादसे में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि सही आंकड़ा आग पूरी तरह बुझने के बाद ही सामने आएगा।

फिलहाल प्रशासन और पुलिस मौके पर डटे हुए हैं और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है, ताकि आग आसपास न फैल सके और कोई जनहानि न हो।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related