CENSUS 2027 INDIA RULES : Live-in will now be considered married!
रायपुर डेस्क। देश की अगली जनगणना इस बार कई बड़े बदलाव लेकर आ रही है। Census of India 2027 में सबसे ज्यादा चर्चा एक नए नियम को लेकर हो रही है अब लिव-इन में रहने वाले कपल्स को भी शादीशुदा माना जाएगा।
मतलब अगर कोई कपल लंबे समय से साथ रह रहा है, तो बिना शादी किए भी उन्हें “मैरिड” कैटेगरी में गिना जाएगा। सरकार ने इसे लेकर साफ गाइडलाइन जारी कर दी है।
सबसे खास बात ये है कि इसके लिए किसी तरह का मैरिज सर्टिफिकेट दिखाने की जरूरत नहीं होगी। जो जानकारी आप देंगे, वही मान ली जाएगी यानी पूरा सिस्टम सेल्फ-डिक्लेरेशन पर आधारित होगा।
लिव-इन कपल्स से करीब 33 सवाल पूछे जाएंगे, जिसमें घर, परिवार, संपत्ति और अन्य जानकारी शामिल होगी। यह प्रक्रिया दो हिस्सों में होगी पहले ऑनलाइन खुद जानकारी भर सकते हैं, फिर सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर डिटेल्स कलेक्ट करेंगे।
यह पूरी प्रक्रिया 1 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी। माना जा रहा है कि इस बार की जनगणना बदलते समाज की तस्वीर साफ दिखाएगी।
अब देखना होगा कि इस फैसले पर समाज और राजनीति में कैसी प्रतिक्रिया आती है।
