ISHAQ DAR FALL VIDEO : Ishaq Dar slipped before a meeting, fractured his shoulder.
रायपुर डेस्क। Pakistan एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन वजह कूटनीति नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो बन गया। इस्लामाबाद में ईरान-इजरायल तनाव के बीच शांति बैठक हो रही थी, जहां बड़े-बड़े देशों के विदेश मंत्री मौजूद थे।
इसी दौरान मेहमानों का स्वागत करते वक्त पाक विदेश मंत्री Ishaq Dar अचानक फिसलकर गिर पड़े। पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और कुछ ही देर में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
बताया जा रहा है कि गिरने से उनके कंधे में चोट लगी और बाद में एक्स-रे में हेयरलाइन फ्रैक्चर भी निकला। हालांकि, चोट के बावजूद वे तुरंत उठे और मीटिंग में शामिल होते रहे।
उनके बेटे Ali Dar ने जानकारी दी कि दवाइयों के सहारे उन्होंने पूरे दिन जरूरी मीटिंग्स अटेंड कीं।
इस घटना के बाद शांति वार्ता से ज्यादा चर्चा अब इसी वीडियो की हो रही है।
