RAIPUR NIGAM ACTION : School locked due to outstanding dues
रायपुर। Raipur में नगर निगम ने बकाया वसूली को लेकर सख्त एक्शन लिया है। जोन 4 की टीम ने Holy Cross School Bairanbazar और शैलेन्द्र नगर परिसर पर ताला जड़ दिया।
बताया गया कि होलीक्रॉस स्कूल पर करीब 34 लाख और शैलेन्द्र नगर परिसर पर 24 लाख रुपये का बकाया था। जैसे ही कार्रवाई हुई, स्कूल प्रबंधन हरकत में आया और तुरंत पूरा बकाया जमा कर दिया।
यह पूरी कार्रवाई जोन कमिश्नर Divya Chandravanshi की अगुवाई में की गई, जिसमें राजस्व टीम और अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
नगर निगम का साफ संदेश है अब बकाया नहीं चुकाने वालों पर सीधा एक्शन होगा। कार्रवाई के बाद बाकी बकायेदारों में भी हड़कंप मच गया है।
