CG Crime News: जेल में ताक पर नियम-कानून, मोबाइल से लेकर मिनरल वाटर की सुविधा

Date:

CG Crime News: Rules and Regulations Flouted in Jail—Facilities Ranging from Mobile Phones to Mineral Water

CG Crime News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित सेंट्रल जेल में एक कैदी को नियमों के विरुद्ध विशेष सुविधाएं दिए जाने का खुलासा होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। इस मामले ने जेल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

जानकारी के अनुसार, संबंधित कैदी को जेल के अस्पताल वार्ड में भर्ती कराया गया था। इसके लिए एक डॉक्टर द्वारा गंभीर बीमारी का प्रमाण पत्र जारी किया गया था। कैदी को अस्पताल वार्ड में रखने के नाम पर उसे कई तरह की अतिरिक्त सुविधाएं दी जा रही थीं जैसे कैदी के परिजनों को जेल वार्ड में अटेंडेंट के रूप में रहने की अनुमति, मोबाइल फोन, घर का बना खाना और यहां तक कि मिनरल वाटर तक अंदर ले जाने की छूट मिली हुई थी।

 

मामले की शिकायत मिलने के बाद जेल अधीक्षक अक्षय सिंह राजपूत ने स्वयं निरीक्षण किया और तत्काल प्रभाव से कैदी के परिजनों को दी गई सभी विशेष सुविधाओं पर रोक लगा दी गई है। साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है।

 

इस घटना ने एक बार फिर जेल प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह पहला मामला नहीं है जब जेल के भीतर नियमों की अनदेखी सामने आई हो। इससे पहले भी विभिन्न जेलों में इस तरह की शिकायतें सामने आती रही हैं, जहां कुछ कैदियों को विशेष सुविधाएं मिलने के आरोप लगते रहे हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related