Wedding News: One Groom, Two Brides—The Entire Village Flocks to Witness a Unique Wedding
CG news: भारत के विभिन्न हिस्सों से एक साथ दो महिलाओं से शादी करने या पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने के कई हैरान करने वाले मामले सामने आए है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र के फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव में एक युवक ने दो दुल्हनों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लेकर शादी रचाई। गांव में जब लोगों को इस अनोखी शादी की जानकारी मिली, तो बड़ी संख्या में ग्रामीण इस विवाह समारोह को देखने पहुंचे। विवाह की सभी रस्में पारंपरिक ढंग से पूरी की गईं।
इस विवाह में सबसे खास बात यह रही की तीनों परिवारों ने एक ही मंडप के नीचे आपसी समझ और सामाजिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया। इसके बाद पूरे गांव और रिश्तेदारों की मौजूदगी में विवाह समारोह आयोजित किया गया।
बताया जा रहा है कि शादी से पहले बाकायदा निमंत्रण पत्र भी छपवाए गए थे। जिनमें दुल्हे के नाम के साथ बकायदा दोनों दुल्हनों के नाम शामिल किए गए। इसी कार्ड के जरिए रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों को विवाह में शामिल होने का न्योता दिया गया था।
हल्दी की रस्म से लेकर मंडप में होने वाले वैवाहिक कार्यक्रमों तक बारातियों और गांव के लोगों ने इस जश्न में हिस्सा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पहली बार इस तरह का विवाह देखा, इसलिए यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

