NEW YORK AIRPORT ACCIDENT : Air Canada जेट फायर ट्रक से भिड़ा, 4 दमकलकर्मी गंभीर

Date:

NEW YORK AIRPORT ACCIDENT : Air Canada jet collides with fire truck, 4 firefighters seriously injured

नई दिल्ली। न्यूयॉर्क के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया। खराब मौसम के बीच रनवे पर जा रहा Air Canada का जेट अचानक खड़े फायर ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार दमकलकर्मी घायल हो गए, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह विमान मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क आया था और उसमें करीब 100 यात्री सवार थे। हादसे के बाद तुरंत इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया गया। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त दिख रहा है।

इस घटना के बाद पूरे ला गार्डिया एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई। FAA ने सभी उड़ानों पर तुरंत रोक लगा दी और ‘ग्राउंड स्टॉप’ घोषित कर दिया। पहले कुछ घंटों के लिए बंद किया गया एयरपोर्ट अब लंबे समय तक प्रभावित रह सकता है।

शुरुआती जांच में खराब मौसम और कम विजिबिलिटी को वजह माना जा रहा है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि रनवे पर फायर ट्रक मौजूद कैसे था। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related