BILASPUR FIRE CASE : एक ही दुकान में दूसरी बार भड़की आग, लाखों खाक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BILASPUR FIRE CASE : Fire breaks out in the same shop for the second time, lakhs destroyed

बिलासपुर. बिलासपुर के प्रताप टॉकीज चौक में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। ‘साक्षी फैशन’ नाम की इस दुकान में लगी आग देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि आसपास की दो और दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इसी दुकान में एक दिन पहले भी आग लगी थी, जिसे बुझा दिया गया था। लेकिन अंदर सुलग रही आग ने फिर से जोर पकड़ लिया और रविवार को बड़ा रूप ले लिया।

दुकान मालिक के मुताबिक, आग से लाखों रुपए का सामान जलकर पूरी तरह खाक हो गया है। शुरुआती अंदेशा शॉर्ट सर्किट का बताया जा रहा है।

फिलहाल दमकल की टीम मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी है, जबकि इलाके में व्यापारियों के बीच दहशत का माहौल है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related