BIJAPUR MAOIST ATTACK : CRPF कैंप हमले में बड़ा खुलासा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIJAPUR MAOIST ATTACK : Major revelation in CRPF camp attack

रायपुर। जगदलपुर के बीजापुर में CRPF कैंप पर हुए बड़े माओवादी हमले को लेकर अब बड़ा खुलासा हुआ है। NIA ने इस केस में सप्लिमेंट्री चार्जशीट दाखिल कर दी है, जिसमें हमले की पूरी साजिश सामने आई है।

16 जनवरी 2024 को करीब 300 माओवादियों ने एक साथ धर्मावरम, चिंतावागु और पामेड के CRPF कैंपों पर हमला बोला था। इस हमले में कई जवान घायल हुए थे और इलाके में हड़कंप मच गया था।

अब NIA ने तीन गिरफ्तार माओवादियों के साथ तीन फरार आरोपियों को भी नामजद किया है। इससे पहले भी 17 माओवादियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

जांच एजेंसी का दावा है कि इस बार पेश की गई चार्जशीट में हमले से जुड़े अहम सबूत और बड़ी साजिश का पूरा नेटवर्क सामने रखा गया है। इसे नक्सलियों पर शिकंजा कसने की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related