6TH GENERATION FIGHTER JET : Now India will win the war without touching it
नई दिल्ली। दुनिया में बढ़ते युद्ध के खतरे के बीच भारत अब पूरी तरह नई तरह की जंग की तैयारी में जुट गया है, जहां दुश्मन से आमने-सामने भिड़ना जरूरी नहीं होगा। इसे ‘नॉन-कॉन्टैक्ट वॉरफेयर’ कहा जा रहा है और भारत इसमें तेजी से खुद को मजबूत कर रहा है।
देश अब सिर्फ 5th जेनरेशन फाइटर जेट AMCA तक सीमित नहीं है, बल्कि 6th जेनरेशन के एडवांस फाइटर जेट्स पर भी काम शुरू कर चुका है, जो हवा में ही कमांड सेंटर की तरह काम करेंगे। साथ ही AI, साइबर डिफेंस, एंटी-ड्रोन सिस्टम और लंबी दूरी की मिसाइल सुरक्षा पर जोर दिया जा रहा है।
‘अनंत शस्त्र’ जैसे सिस्टम दुश्मन के ड्रोन को सेकंडों में खत्म कर देंगे, वहीं स्वदेशी S-400 जैसे मिसाइल डिफेंस सिस्टम आसमान से आने वाले खतरे को रोकेंगे। नौसेना के लिए भी हाईटेक सुरक्षा कवच तैयार किया जा रहा है।
सरकार ने इस पूरी तैयारी के लिए 2.19 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट तय किया है, जो पिछले साल से करीब 22% ज्यादा है। साफ है कि भारत अब भविष्य की हाईटेक जंग के लिए खुद को पूरी ताकत से तैयार कर रहा है।
