NMC FMG NEW RULES 2026 : विदेश से MBBS करने वाले छात्रों को राहत

Date:

NMC FMG NEW RULES 2026 : Relief for students pursuing MBBS from abroad

नई दिल्ली। विदेश से MBBS करने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। National Medical Commission (NMC) ने अपना पुराना फैसला बदलते हुए FMGs को बड़ी राहत दे दी है।

अब अगर किसी छात्र ने कोविड के दौरान हुई ऑनलाइन पढ़ाई की कमी विदेश में ही फिजिकल क्लास, एक्स्ट्रा ट्रेनिंग या कोर्स बढ़ाकर पूरी कर ली है, तो उसे भारत आकर दोबारा ट्रेनिंग नहीं करनी होगी।

पहले NMC ने 6 मार्च के नोटिस में साफ कहा था कि ऐसे सभी छात्रों को भारत में फिर से ट्रेनिंग करनी पड़ेगी, जिसको लेकर देशभर में विरोध हुआ था। अब 18 मार्च को जारी नए आदेश में यह शर्त हटा दी गई है।

बस एक कंडीशन रखी गई है छात्र को “Compensatory Certificate” दिखाना होगा, जिससे साबित हो कि उसने अपनी पढ़ाई की कमी विदेश में ही पूरी कर ली है। इसके बाद सीधे रजिस्ट्रेशन मिल जाएगा।

हालांकि, जिन छात्रों ने यह पूरा नहीं किया है, उन्हें भारत में 1 से 2 साल की क्लर्कशिप करनी पड़ेगी। वहीं नए बैच (18 नवंबर 2021 के बाद) के छात्रों को FMGE पास करने के बाद 1 साल की इंटर्नशिप करना अनिवार्य रहेगा।

कुल मिलाकर, हजारों FMGs के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related