Amit Jogi News: अमित जोगी ने जलाई विधेयक की प्रति, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Date:

Amit Jogi News: Amit Jogi Burns Copy of Bill, Submits Memorandum to Governor

Amit Jogi News: छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित धर्मांतरण विधेयक को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़-जे (जेसीसी-जे) के सुप्रीमो अमित जोगी ने आज गुरुवार को राजभवन रायपुर पहुंचकर धर्मांतरण विधेयक का कड़ा विरोध किया। इस दौरान उन्होंने विधेयक की प्रति जलाकर विरोध जताया। इसके बाद राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि इस विधेयक को मंजूरी न दी जाए और इसे वापस विधानसभा को लौटा दिया जाए।

अमित जोगी ने धर्मांतरण विधेयक को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि अगर सरकार को यह विधेयक लाना ही था, तो इसे विधानसभा सत्र की शुरुआत में लाना चाहिए था, ताकि विधायकों को इसे पढ़ने, समझने और उस पर विस्तार से चर्चा करने का समय मिल पाता।

सत्र के अंतिम दिन इस विधेयक को लाना सरकार के डर को दिखाता है।अमित जोगी ने कहा कि संविधान किसी एक वर्ग या समुदाय के लिए नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक और सभी वर्गों के लिए बनाया गया है। उनके मुताबिक यह विधेयक लोगों के मौलिक अधिकारों पर सीधा प्रहार करता है। उन्होंने कहा कि यह कानून धर्मांतरण रोकने के लिए नहीं है, बल्कि लोगों की आस्था पर सरकार का नियंत्रण स्थापित करने की कोशिश है।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि विधेयक में प्रलोभन की परिभाषा को जरूरत से ज्यादा व्यापक बना दिया गया है। सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी चीजों को भी इसमें जोड़ दिया गया है। जोगी के मुताबिक इससे धार्मिक प्रचार-प्रसार जैसी गतिविधियों को भी अपराध की श्रेणी में लाने की कोशिश की गई है।

 

राज्य सरकार से की ये मांग

  • सभी हितधारकों से व्यापक परामर्श किया जाए।

 

  • विधानसभा को पर्याप्त समय दिया जाए। 

 

  • न्यायालय में लंबित मामलों को ध्यान में रखा जाए

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

PUNJAB IAS TRANSFER : पंजाब का नया PR मास्टर

PUNJAB IAS TRANSFER : Punjab's new PR master रायपुर डेस्क।...

NEET-UG PAPER LEAK 2026: 5 आरोपी, 7 दिन की CBI रिमांड पर! 

NEET-UG Paper Leak 2026: 5 Accused Sentenced to 7-Day...