CG NEWS : Celebrations over Khamenei’s death… Case filed against Hindu leader, commotion in police station
रायपुर। बिलासपुर में एक पोस्ट ने माहौल गरमा दिया। हिंदू संगठन के नेता ठाकुर राम सिंह पर FIR दर्ज होते ही समर्थक सड़कों पर उतर आए और सरकंडा थाने का घेराव कर दिया।
मामला ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत पर कथित जश्न और विवादित सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है। आरोप है कि राम सिंह ने पोस्ट में मुस्लिम समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बातें लिखीं, जिसके बाद मुस्लिम समाज ने SSP ऑफिस पहुंचकर शिकायत कर दी।
पुलिस ने FIR दर्ज की तो मामला और भड़क गया। राम सिंह ने सोशल मीडिया पर खुद गिरफ्तारी देने का ऐलान कर दिया और समर्थकों को थाने पहुंचने को कहा।
बुधवार को बड़ी संख्या में लोग सरकंडा थाना पहुंचे, नारेबाजी हुई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने पहले से ही भारी फोर्स तैनात कर रखी थी।
काफी समझाइश के बाद मामला शांत कराया गया, लेकिन शहर में इस मुद्दे को लेकर चर्चा तेज है। अब आगे पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर है।

