INDORE FIRE INCIDENT : ‘सिलेंडर बम’ घर, 8 की दर्दनाक मौत, ई-कार चार्जिंग से शुरू हुई तबाही

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

INDORE FIRE INCIDENT : ‘Cylinder bomb’ in house, 8 killed, devastation started with e-car charging

इंदौर। इंदौर के प्रीति नगर में जो आग लगी, वो कोई साधारण हादसा नहीं था। ये एक चलता-फिरता बम था जो किसी भी वक्त पूरे मोहल्ले को उड़ा सकता था। मनोज पुगलिया के घर में एक-दो नहीं, पूरे 12 गैस सिलेंडर रखे थे, जिनमें 3 कमर्शियल भी थे।

बताया जा रहा है कि घर के बाहर खड़ी ई-कार चार्ज हो रही थी, तभी शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग जैसे ही घर के अंदर पहुंची, वहां रखे सिलेंडर एक-एक कर बम की तरह फटने लगे। धमाके इतने तेज थे कि पूरा इलाका दहल गया।

सिर्फ 4 सिलेंडर फटने से ही पूरा मकान खंडहर बन गया और अंदर मौजूद 8 लोगों की जलकर मौत हो गई। सबसे डरावनी बात ये है कि बाकी सिलेंडर भी आग की चपेट में थे, लेकिन फटे नहीं।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर सभी 12 सिलेंडर एक साथ फट जाते, तो आसपास के 4-5 मकान भी गिर सकते थे। यानी ये हादसा नहीं, एक बड़ी तबाही की चेतावनी थी, जो बाल-बाल टल गई।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related