Govt Employees News : अब सरकारी कर्मचारियों को सप्ताह में सिर्फ 4 दिन करना होगा काम, जारी हुआ आदेश

Date:

Govt Employees News: Government employees will now have to work only 4 days a week; order issued.

Govt Employees News: Iran–America-Israel में जंग के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और गहराते ऊर्जा संकट ने दक्षिण एशियाई देशों की कमर तोड़ दी है। भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका ने ईंधन की भारी किल्लत के सामने घुटने टेक दिए हैं। वही नेपाल ने पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा कर दिया है। कोलंबो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए जरूरी सेवाओं के कमिश्नर जनरल ने बताया कि ईंधन संरक्षण के लिए यह कदम उठाना जरूरी हो गया है। श्रीलंका सरकार ने 16 मार्च को देश में चार दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने का ऐलान किया है

 

 ऑफिसों में ‘फोर-डे वर्किंग वीक’ लागू

मिडिल ईस्‍ट क्राइसिस के बीच श्रीलंका भारी ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। ऐसे में श्रीलंका ने तेल की बूंद-बूंद बचाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। कड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए श्रीलंका सरकार ने सोमवार, 16 मार्च को देश में ‘फोर-डे वर्किंग वीक’ लागू करने की घोषणा कर दी है। साथ ही सभी सरकारी स्कूलों, विश्वविद्यालयों और अदालतों को भी बुधवार के दिन बंद रखने का आदेश दिया है। हालांकि, स्वास्थ्य, बंदरगाह, जल आपूर्ति और सीमा शुल्क जैसे जरूरी विभागों में काम पहले की तरह जारी रहेगा।

 

ईंधन बचाने का नया तरीका…

श्रीलंका में अब सरकारी कामकाज अस्थायी रूप से रोक दिए जाएंगे, जिससे कम से कम ईंधन की खपत हो। अधिकारियों का कहना है कि बुधवार की छुट्टी का ऐलान करने से परिवहन में लगने वाले तेल की बड़ी बचत होगी। जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी सरकारी कर्मचारियों को इस नई व्यवस्था का पालन करना होगा। सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से देश के सीमित ईंधन भंडार को लंबे वक्त तक चलाया जा सकेगा.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related