Salman Khan की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदला, इस टाइटल से रिलीज होगी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Salman Khan’s film ‘Battle of Galwan’ renamed; it will be released under this title.

Salman Khan की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का नाम बदल दिया गया है। अब यह फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ के नाम से रिलीज हो। Salmanने सोमवार को सोशल मीडिया पर नया पोस्टर शेयर कर इसकी घोषणा की। पोस्टर में एक पावरफुल मैसेज दिया गया है – “मे वॉर रेस्ट इन पीस”। मेकर्स के मुताबिक फिल्म के नाम में किया गया यह बदलाव सिर्फ एक टाइटल चेंज नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक गहरा संदेश भी छिपा है। नए नाम के साथ दी गई टैगलाइन “May War Rest in Peace” यानी “युद्ध को शांति मिले” दर्शाती है कि फिल्म सिर्फ युद्ध की कहानी नहीं, बल्कि शांति की भावना को भी सामने लाने की कोशिश है।

 क्यों बदला फिल्म का नाम

अपूर्वा लखिया ने कहा की टाइटल बदलना फैंस को अचानक लग सकता है, लेकिन यह कभी भी ओवरनाइट डिसीजन नहीं था। फिल्म बनाते वक्त हमने महसूस किया कि यह सिर्फ एक लड़ाई की कहानी नहीं है। इसके दिल में इंसानियत, सहानुभूति और हमारे सैनिकों की चुपके से लड़ाई है। शुरू से ही हमने दो टाइटल रजिस्टर कराए थे। बता दे की यह फिल्म 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है, जिसमें भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। सलमान खान इसमें भारतीय सेना के कर्नल संतोष बाबू का रोल निभा रहे हैं।फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। इसे सलमान खान फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहे है

 

टाइटल ही फिल्म की असली पहचान 

अपूर्वा लखिया ने आगे बताया कि नया टाइटल फिल्म की असली भावना को बेहतर तरीके से बयां करता है।”मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस उस इमोशन और बलिदान को सही मायने में पकड़ता है। यह कहानी की आत्मा को दर्शाता है। संघर्ष के बीच भी इंसानियत को बचाए रखना। फिल्म में इसी नाम का एक गाना भी है, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इसी वजह से टाइटल और भी सही लगा” पहले फिल्म के टीजर रिलीज होने के बाद चीन की स्टेट मीडिया ने इसे ‘फैक्ट्स डिस्टॉर्ट’ करने का आरोप लगाया था, जिससे काफी विवाद हुआ। फिल्म में ‘मातृभूमि’ गाना हिमेश रेशमिया के म्यूजिक पर है, जिसमें अरिजीत सिंह, श्रेया घोषाल और मास्टर मणि धरमकोट की आवाज है।

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि टाइटल में किया गया यह बदलाव फिल्म को एक अलग पहचान दे सकता है। जहां पहले यह फिल्म सिर्फ युद्ध से जुड़ी कहानी लग रही थी, वहीं अब इसका नाम एक व्यापक संदेश देता है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DONGARGARH PARIKRAMA PATH : परिक्रमा पथ पर हाईकोर्ट सख्त

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ...