Kerala BJP Candidate List: BJP Releases First List for Assembly Elections
Kerala BJP Candidate List : केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने सोमवार को 47 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।निर्वाचन आयोग ने रविवार को ही केरल, बंगाल, असम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों की घोषणा की थी। चुनावी तारीखों के ऐलान के अगले ही दिन बीजेपी ने केरल के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है।
केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में 47 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है जिसमें के. सुरेंद्रन मंजेश्वर सीट से, नव्या हरिदास कोझिकोड उत्तर से, एडवोकेट जॉर्ज कुरियन कंजीरापल्ली से, वी. मुरलीधरन कझाकूट्टम से और प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर नेमोम से उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारे गए हैं।



केरल में 9 अप्रैल को होगी वोटिंग
उल्लेखनीय हो कि केरल में इस बार एक ही चरण में मतदान होगा. राज्य की सभी 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी।वहीं 4 मई को चुनावों के नतीजों का ऐलान होगा।केरल की राजनीति में क्या वाम गठबंधन (LDF) अपनी हैट्रिक पूरी करेगा या कांग्रेस नीत (UDF) सत्ता में वापसी करेगी, ये भी चुनाव के नतीजे जारी होने के साथ ही साफ हो जाएगा।
केरल में कितने वोटर?
केरल की विधानसभा सीटों की बात करें तो यहां 140 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में मतदान के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। केरल में कुल मतदाता 2.70 करोड़ हैं, जिनमें पुरुष 1.31 करोड़, महिला 1.38 करोड़ और थर्ड जेंडर 277 मतदाता हैं। 20 से 29 साल की आयु वाले मतदाता 45 लाख हैं, जबकि 18 से 19 की आयु वाले मतदाता 4.24 लाख हैं।

