CG 12th Board Paper Leak: प्रश्नपत्र एग्जाम से पहले हुआ लीक, NSUI का दावा

Date:

CG 12th Board Paper Leak: प्रश्नपत्र एग्जाम से पहले हुआ लीक, NSUI का दाव

CG 12th Board Paper Leak: छत्तीसगढ़ में 12वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा से पहले ही सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में प्रश्नपत्र की कुछ तस्वीरें वायरल होने की बात सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि जो प्रश्नपत्र 13 मार्च की रात को वायरल हुआ था, वही प्रश्नपत्र 14 मार्च को आयोजित बोर्ड परीक्षा में देखने को मिला। प्रश्न पेपर लीक होने की वजह से माध्यमिक शिक्षा मंडल की सुरक्षा व्यवस्था और गोपनीयता पर गंभीर सवाल खड़ें हो रहे हैं।

जानकारी के अनुसार 13 मार्च की रात को एक व्हाटसएप चैनल पर किसी महिला ने दो पन्नों पर लिखे हुए 15 सवाल भेजे । अब दावा किया जा रहा है कि दो पन्नों पर जो सवाल लिखे गए थे, वो अगले दिन मिले हिन्दी के पर्चे से एकदम मिलान खा रहे हैं। यहां तक कि सवाल के क्रम भी एक जैसे हैं। ये मामला सबसे पहले अपने सोशल मीडिया पेज पर NSUI के छात्र नेता पुनेश्वर लहरे ने पोस्ट किया

लहरे ने अपने एक वीडियो में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की गोपनीयता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए, पूरे मामले की जानकारी दी है। उनका कहना है कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र का सोशल मीडिया में वायरल होना गंभीर मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

 

पुनेश्वर लहरे ने कहा यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं होती है तो छात्र संगठन आंदोलन करेगा। इसी के तहत सोमवार को NSUI की ओर से छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही गई है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

IPL 2026 RAIPUR MATCH : रायपुर आ रहे हैं शाहरुख खान!

IPL 2026 RAIPUR MATCH : Shahrukh Khan is coming...

CG BREAKING : सीमांकन पर बवाल, RI-पटवारी बंधक

CG BREAKING : Chaos over demarcation, RI-Patwari held hostage कोरबा....