RAHUL GANDHI : किसानों से किया वादा निभाने से बच रही सरकार

Date:

RAHUL GANDHI : The government is avoiding fulfilling its promises to the farmers

रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर किसानों को लेकर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने दावा किया कि सरकार अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को भी कुर्बान करने को तैयार है।

दरअसल राहुल गांधी ने लोकसभा में एक लिखित सवाल पूछा था कि 2021 के किसान आंदोलन के दौरान सरकार ने जो ‘C2+50 प्रतिशत’ के हिसाब से कानूनी MSP देने का वादा किया था, उसे अब तक लागू क्यों नहीं किया गया।

राहुल गांधी का आरोप है कि सरकार ने इस सवाल का सीधा जवाब देने से बचते हुए सिर्फ अपनी पुरानी MSP नीति दोहरा दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने यह भी माना है कि राज्यों पर MSP बोनस खत्म करने का दबाव डाला गया था और इसे “राष्ट्रीय प्राथमिकताओं” के नाम पर सही ठहराया गया।

राहुल गांधी ने एक और बड़ा सवाल उठाते हुए कहा कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते में “गैर व्यापारिक अवरोध” कम करने की बात कही गई है। उन्होंने पूछा कि क्या इसका मतलब MSP और सरकारी खरीद व्यवस्था को कमजोर करना है?

कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी सरकार किसानों से किया वादा निभाना नहीं चाहती और किसानों के मुद्दे पर लगातार सवालों से बच रही है।

राहुल गांधी ने साफ कहा कि वह किसानों के अधिकार और MSP की रक्षा के लिए संसद के अंदर और बाहर आवाज उठाते रहेंगे।

वहीं सरकार की ओर से कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी ने जवाब में कहा कि हर साल कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (CACP) की सिफारिशों के आधार पर 22 फसलों के लिए MSP तय की जाती है। उन्होंने बताया कि 2018-19 से MSP को उत्पादन लागत के कम से कम डेढ़ गुना रखने के सिद्धांत पर लागू किया जा रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related