लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर शुरू हुई चर्चा, भाजपा- कांग्रेस में तीखी नोक झोंक

Date:

Discussion begins on no-confidence motion against Lok Sabha Speaker, BJP-Congress exchange heated words

दिल्ली: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर डिबेट चल रही है। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को सदन में बहस की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिस पर हंगामा देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेकर बीजेपी सांसद ने दो टूक कहा कि ये प्रधानमंत्री के गले पड़ते हैं। शहीदों का अपमान करते हैं। इनको बेसिक समझदारी भी नहीं है।

उन्होंने सवाल उठाया कि यह अविश्वास प्रस्ताव आखिर क्यों लाया गया है। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने बहस के दौरान बार-बार एक ऐसी किताब का जिक्र किया जो अभी प्रकाशित ही नहीं हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि जो किताब छपी ही नहीं है, उसे ‘ऑथेंटिक’ किसने घोषित कर दिया।

जलेबी फैक्ट्री पर कसा तंज

संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर पहले भी दो बार बहस हो चुकी है और सदन की एक परंपरा होती है, जिसे निभाना पड़ता है। इसी दौरान प्रसाद ने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें यह भी नहीं पता कि जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती है। उन्होंने कहा कि जिन दो नेताओं ने बयान दिया है, उन्हीं को ही इस मुद्दे पर कोट किया जाना चाहिए।

 

राहुल गांधी ने क्या कहा?

संसद में बोलते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘यहां चर्चा लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अध्यक्ष की भूमिका के बारे में है।कई बार मेरा नाम लिया गया है और मेरे बारे में बेबुनियाद बातें कही गई हैं।यह सदन भारत की जनता की अभिव्यक्ति है। यह किसी एक पार्टी का नहीं, बल्कि पूरे देश प्रतिनिधित्व करता है।हर बार जब हम बोलने के लिए खड़े होते हैं, तो हमें बोलने से रोक दिया जाता है।

 

पिछली बार जब मैंने बोला था, तो मैंने हमारे प्रधानमंत्री द्वारा किए गए समझौतों के बारे में एक बुनियादी सवाल उठाया था। इसके बाद चेयर पर बैठे दिलीप साकिया ने कहा कि रवि शंकर प्रसाद के बाद राहुल गांधी को बोलने की अनुमति दी जाएगी। राहुल गांधी के संबोधन के बाद रविशंकर प्रसाद ने उन पर जमकर पलटवार किया।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG ACID ATTACK: नाबालिग पर एसिड अटैक, हालत गंभीर! 

CG Acid Attack: Acid Attack on Minor; Condition Critical! CG...

RAIPUR MURDER CASE : जीजा बना जल्लाद!

RAIPUR MURDER CASE : Brother-in-law turns executioner! रायपुर. रायपुर से...

RAIPUR PETROL CRISIS : 15 से ज्यादा पेट्रोल पंप सूखे…

RAIPUR PETROL CRISIS : More than 15 petrol pumps...