SUPREME COURT COMMENT : मुस्लिम महिलाओं के बराबरी अधिकार पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SUPREME COURT COMMENT : Supreme Court’s big comment on equal rights of Muslim women

रायपुर। मुस्लिम महिलाओं को उत्तराधिकार में बराबर अधिकार देने की मांग पर सुनवाई करते हुए Supreme Court of India ने बड़ा बयान दिया है। कोर्ट ने साफ कहा कि अगर सभी महिलाओं को समान अधिकार देने हैं तो इसका एक ही रास्ता है – Uniform Civil Code।

मामले की सुनवाई के दौरान बेंच ने सवाल उठाया कि अगर शरिया कानून के उत्तराधिकार वाले प्रावधान को हटाया जाता है तो फिर उसकी जगह कौन सा कानून लागू होगा।

यह सुनवाई Justice Surya Kant, Justice R. Mahadevan और Justice Joymalya Bagchi की बेंच के सामने हुई। बेंच ने कहा कि समाज में कई तरह की असमानताएं मौजूद हैं, सिर्फ मुस्लिम समाज में ही नहीं बल्कि आदिवासी समुदायों में भी अलग-अलग परंपराएं चल रही हैं।

कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या सुप्रीम कोर्ट एक ही झटके में इन सभी सामाजिक प्रथाओं को खत्म कर सकता है? बेंच ने कहा कि समानता का असली लक्ष्य एक पुरुष-एक महिला की शादी यानी मोनोगेमस विवाह है, लेकिन देश में अभी भी कई जगहों पर बहुविवाह प्रथा चल रही है।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने संकेत दिया कि अगर पूरे देश में महिलाओं को बराबर अधिकार देने हैं तो इसके लिए एक समान नागरिक कानून यानी यूनिफॉर्म सिविल कोड ही सबसे व्यावहारिक रास्ता हो सकता है। इस टिप्पणी के बाद देशभर में इस मुद्दे पर नई बहस शुरू हो गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : अब ‘India’ नहीं, सिर्फ ‘भारत’

BILASPUR CENTRAL UNIVERSITY : Now not 'India', just 'Bharat' बिलासपुर....

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : रेलवे का ‘फाइन बम’

INDIAN RAILWAYS NEW RULES : Railways' 'fine bomb' रायपुर। भारतीय...

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : पायलट का रायपुर ‘संगठन वार’

SACHIN PILOT RAIPUR VISIT : Pilot's Raipur 'organization wise' रायपुर।...